CG weather।छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। Cyclone ‘मुरासु’ के कमजोर पड़ने के बाद बने अवदाब यानी डिप्रेशन का असर अब chhattisgarh के कई हिस्सों में साफ दिखाई दे रहा है।

Cg weather।मौसम विभाग ने 5 नवंबर को भी राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है, जिसके चलते मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दक्षिण chhattisgarh में दिख रहा मुख्य प्रभाव

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पूर्वी तेलंगाना और उससे लगे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना यह अवदाब असल में चक्रवाती तूफान मुरासु का ही कमजोर हुआ रूप है।

इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण chhattisgarh के जिलों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि आज के लिए किसी भी

जिले में भारी बारिश का कोई रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन एहतियात के तौर पर दक्षिणी हिस्सों में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या छिटपुट बारिश हो सकती है।

जैसे-जैसे बारिश की गतिविधियां कम होंगी, वैसे-वैसे प्रदेश के तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान chhattisgarh में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

तापमान के नीचे जाने से अब रात और सुबह के वक्त हल्की ठंड का अहसास और ज्यादा बढ़ जाएगा, जो ठंड की आहट साफ तौर पर बयां कर रहा है।

chhattisgarh के प्रमुख शहरों में आज का न्यूनतम और अधिकतम तापमान इस प्रकार प्रकार रहने की संभावना है:

• रायपुर: न्यूनतम तापमान 19°C और अधिकतम तापमान 30°C

• बिलासपुर: न्यूनतम तापमान 18°C और अधिकतम तापमान 30°C

• पेंड्रा रोड: न्यूनतम तापमान 15°C और अधिकतम तापमान 28°C

• दुर्ग: न्यूनतम तापमान 18°C और अधिकतम तापमान 30°C

• राजनांदगांव: न्यूनतम तापमान 19°C और अधिकतम तापमान 30°C

• अम्बिकापुर: न्यूनतम तापमान 16°C और अधिकतम तापमान 27°C

• सूरजपुर: न्यूनतम तापमान 15°C और अधिकतम तापमान 28°C