रायपुर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान train में बढ़ती भीड़ को देखते हुए raipur रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत bihar की ओर जाने वाली 3 प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया है।

ये train बुधवार 4 से 14 नवंबर तक raipur स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 से रवाना होंगी। यात्री गुढ़ियारी साइड के प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफॉर्म-7 पर पहुंच सकेंगे।

त्योहारी सीजन में बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाती है। इसे देखते हुए rail प्रशासन ने यात्रियों के सुचारु आवागमन और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ जरूरी यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी तैयारी की गई है। Railway ने यात्रियों से अपील की है कि इन तीनों train से यात्रा करने वाले यात्री निर्धारित अवधि में प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर समय से पहुंचें।

3 ट्रेन जिसका बदला गया प्लेटफॉर्म

बुधवार 4 से 14 नवंबर तक रायपुर स्टेशन से रवाना होने वाली इन ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-7 से होगा।

15160 durg-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस

15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस

13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस