बिलासपुर। CM हेल्पलाइन में की गई शिकायत के निराकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में बीईओ ने प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।जारी नोटिस में बीईओ ने साफ कहा है, शिकायत के निराकरण में अनावश्यक विलम्ब करने को लेकर नाराजगी बरती है।

24 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता के द्वारा CM HELPLINE (1076) में मंगला बस्ती बिलासपुर संकुल कोनी विकास खण्ड बिल्हा में संचालित अशासकीय शाला जागृति उ.मा. शाला के संबंध में शिकायत की जांच हेतु दायित्व दिया गया था, मामले का संबंधित संकुल के समन्वयक के सहयोग से समयबद्ध निराकरण किया जाना था।

किन्तु आपके द्वारा उक्त कार्य हेतु किसी अन्य को प्रत्यायोजित कर दिया गया एवं बार-बार रिमाइण्डर के बाद भी प्रासंगिक प्रतिवेदन न भेजकर केवल दस्तावेजी खानापूर्ति की गई जिससे आवेदक संतुष्ट नही है और समय सीमा में निराकरण प्रतिवेदन अपलोड नही होने से कार्यालय एवं विभाग की छवि खराब हो रही है।

ऐसा मालूग होता है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के निराकरण में आपकी कोई रूचि नही है, अतः जानबुझकर के विभागीय कार्य की आपके द्वारा अनदेखी की जा रही है।

आपका उक्त कृत्य घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है, एतदार्थ अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर समस्या के संबंध में आवेदक से सम्पर्क करते हुये वस्तुस्थिति का तर्क संगत प्रतिवेदन देना सुनिश्चिक करें।

अन्यथा उच्च कार्यालय को आपके विरूद्ध अनुशंसा सहित अनुशासनात्मक सनात्मक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन प्रेषित किया जायेगा जिसके लिये आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।