DA Hike, DA Hike News: दीपावली और धनतेरस से पहले बीजेपी शासित राज्य ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, गुजरात ने बुधवार को 4.62 लाख सेवारत कर्मचारियों और 5.07 लाख पेंशनभोगियों के DA hike और DR में बढ़ोतरी का एलान किया। इस बढ़ोतरी से दिवाली से पहले 9.69 लाख से अधिक लाभार्थियों को राहत मिली।

DA Hike, DA Hike News।गुजरात के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई बीजेपी सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस फैसले की जानकारी वरिष्ठ कैबिनेट सदस्य और सरकारी प्रवक्ता जीतू वघानी ने दी। उन्होंने बताया कि यह महंगाई भत्ते da hike में बढ़ोतरी का फैसला केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप है।

गुजरात के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 4 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। यानी जुलाई-से अक्टूबर तक का एरियर एक साथ कर्मचारियों के अकाउंट में आएगा। महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी da hike 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। इस ताजा फैसले से 7वें वेतन आयोग के दायरे में आने वाले कर्मचारियों के लिए DA 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा।

जीतू वघानी ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि जुलाई से अक्टूबर 2026 तक की चार महीने की अवधि के लिए बकाया का भुगतान नवंबर के वेतन और पेंशन के साथ एक ही किस्त में किया जाएगा।

डीए बढ़ोतरी da hike के लाभार्थियों में राज्य सरकार के विभागों, पंचायत सेवाओं और अन्य संगठनों के कर्मचारियों के साथ-साथ छठे और सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल हैं।