CG Teacher Recuritment। शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि नजदीक आ गई है। 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के बैनर तले परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

मंडल ने परीक्षार्थियों ने जरुरी दिशा निर्देश जारी कर दिया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में समय से दो घंटे पहले पहुंचना होगा।

किसी तरह की संभावित दिक्कतों से बचने के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से प्राप्त करने और परीक्षा से एक दिन पूर्व केंद्र का अवलोकन कर लेने की सलाह दी है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा। केंद्र पर सुरक्षा जांच के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने का निर्देश जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों का गंभीरता के साथ पालन करना होगा। अगर परीक्षा केंद्र दूसरे शहर या जिले में है, तो वहां पहुंचने की योजना पहले ही बना लेना बेहतर रहेगा।

परीक्षा तिथि: 11 अक्टूबर 2026

दिन: रविवार

परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता प्रवेश पत्र में दिया जाएगा।
  • परीक्षा के दिन देरी से बचने के लिए समय से पहले केंद्र पहुंचें।
  • प्रवेश पत्र में कौन-कौन सी जानकारी चेक करनी चाहिए?

2,292 पदों पर होगी भर्ती, कितने पद किस संवर्ग में हैं?

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 2,292 पद भरे जाएंगे। ये पद ई-संवर्ग और टी-संवर्ग के तहत निर्धारित किए गए हैं।

  • ई-संवर्ग: 795 पद
  • टी-संवर्ग: 1,497 पद
  • कुल: 2,292 पद

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने 24 जुलाई से 21 अगस्त 2026 तक तिथि तय की गई थी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार के लिए 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया था।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा केंद्र जाने से पहले प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देश पढ़ना जरूरी है। परीक्षा के दिन किसी परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवार इन बातों का ध्यान रखें:

  • प्रवेश पत्र: प्रवेश पत्र का स्पष्ट प्रिंट परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर जाएं।
  • पहचान पत्र: प्रवेश के लिए निर्धारित वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र: केंद्र का नाम और पूरा पता पहले ही जांच लें।
  • समय: रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की कोशिश करें।
  • प्रतिबंधित सामान: मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर न जाएं।
  • आंसर शीट: ओएमआर शीट या उत्तर पत्रक भरते समय दिए गए निर्देशों का ध्यान रखें।
  • यात्रा: अगर केंद्र दूर है, तो यात्रा और पहुंचने के समय की योजना पहले ही बना लें।
  • निर्देश: परीक्षा शुरू होने से पहले सभी जरूरी निर्देश पढ़ें और उनका पालन करें।