CGPSC State Service Exam 2025/रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के मुख्य परीक्षा परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों के बीच चल रही चर्चाओं और सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। आयोग ने कहा है कि यह दावा सही नहीं है कि निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थियों का त्रुटिपूर्ण ढंग से चयन किया गया है। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न-पत्र में न्यूनतम निर्धारित अंक हासिल करना अनिवार्य है और इसी कारण 795 संभावित अभ्यर्थियों के स्थान पर 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हित हुए हैं।

आयोग द्वारा 3 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 के विज्ञापन की कंडिका 3(iv) और आयोग की प्रक्रिया नियम की कंडिका 7 के अनुसार लिखित परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न-पत्र में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 23 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाले ड्राइवर पर FIR, निलंबित
CG News- महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाले ड्राइवर पर FIR, निलंबित
CG News/जांजगीर। महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाले ड्राइवर पर FIR दर्ज किया है। पुलिस कारवाई के बाद, उपसंचालक पशु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CGPSC State Service Exam 2025/आयोग ने स्पष्ट किया कि लिखित परीक्षा में कुछ अभ्यर्थी इन न्यूनतम अर्हकारी अंकों को प्राप्त नहीं कर सके। इसके चलते साक्षात्कार के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों की संख्या विज्ञापित पदों के तीन गुना से कम रह गई।

राज्य सेवा परीक्षा-2025 में कुल 265 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। तीन गुना के आधार पर 795 अभ्यर्थियों की संख्या बनती है, लेकिन आयोग ने बताया कि निर्धारित न्यूनतम अर्हकारी अंक हासिल करने वाले 608 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए चिन्हित किया गया है। मुख्य परीक्षा का परिणाम 31 अगस्त 2026 को जारी किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CGPSC State Service Exam 2025/अभ्यर्थियों के बीच मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना की मांग भी उठी थी। इस पर आयोग ने साफ किया है कि विज्ञापन की कंडिका 11(v) के अनुसार आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए किसी प्रश्न-पत्र के संबंध में पुनर्मूल्यांकन या पुनर्गणना की प्रक्रिया नहीं की जा सकती।

आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में प्रश्नवार मूल्यांकन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान गोपनीय रखी जाती है, जिससे मूल्यांकन कार्य में शामिल व्यक्ति के लिए यह जानना संभव नहीं होता कि संबंधित उत्तर पुस्तिका किस अभ्यर्थी की है। आयोग ने कहा कि स्थापित प्रक्रियाओं और निर्देशों के माध्यम से मूल्यांकन की शुचिता, गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोग ने बताया कि चयन परिणाम जारी होने के बाद प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की मेरिट सूची तथा मुख्य परीक्षा का कट-ऑफ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की ओएमआर उत्तर पत्रक तथा प्रश्न-सह उत्तर पुस्तिका की प्रति प्राप्त कर सकते हैं।

CGPSC ने अभ्यर्थियों से सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित भ्रामक सूचनाओं से प्रभावित नहीं होने की अपील की है। आयोग का कहना है कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के माध्यम से साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का चिन्हांकन निर्धारित नियमों और निर्देशों के अनुरूप किया गया है। आयोग ने यह भी कहा कि लिखित परीक्षाओं का मूल्यांकन विषय-विशेषज्ञों के माध्यम से गंभीरता और निष्पक्षता के साथ कराया जाता है।

राज्य सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा 6 से 9 जून 2026 तक आयोजित की गई थी और इसके बाद 31 अगस्त को परिणाम जारी किया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार साक्षात्कार का अगला चरण सितंबर के अंत में प्रस्तावित है।CGPSC State Service Exam 2025