CG News: शादी के कार्ड बांटते वक्त गिरफ्तार हुआ नेता: रेप के आरोप में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेल भेजा गया

कवर्धा।कवर्धा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को उस समय पकड़ा गया जब वह अपनी शादी के कार्ड बांट रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता के बीच वर्ष 2016 से संबंध थे। आरोप है कि रवि चंद्रवंशी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक महिला का शोषण किया।
जब आरोपी की शादी 7 मई को किसी अन्य स्थान पर तय हो गई, तब पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।





