LIVE UPDATE
india

2026 Bajaj Pulsar 180 launch – नई Bajaj Pulsar 180 लॉन्च, दमदार इंजन और स्मार्ट फीचर्स के साथ बढ़ाएगी स्पोर्टी सेगमेंट की टक्कर

2026 बजाज पल्सर 180 भारत में 1,22,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च की गई है। यहां जानें इंजन, माइलेज, फीचर्स, डिजाइन और क्या है नया इस अपडेटेड मॉडल में।

2026 Bajaj Pulsar 180 launch/2026 Bajaj Pulsar 180 launch/भारतीय दोपहिया बाजार में अपनी मजबूत पहचान रखने वाली Bajaj Auto ने अपनी लोकप्रिय बाइक Bajaj Pulsar 180 का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,22,490 रुपये तय की है और इसे Bajaj Pulsar 150 और Bajaj Pulsar 220F के बीच पोजिशन किया है, जिससे यह मिड-सेगमेंट के ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनकर सामने आई है।

2026 Bajaj Pulsar 180 launch/नई पल्सर 180 में 178.61cc का सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,500 आरपीएम पर 16.77 बीएचपी की पावर और 6,500 आरपीएम पर 15 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है, जो शहर और हाईवे दोनों पर बेहतर राइडिंग अनुभव देने का दावा करता है।

डिजाइन के मामले में कंपनी ने बाइक के आइकॉनिक लुक को बरकरार रखते हुए इसे और ज्यादा स्पोर्टी बनाया है। ब्लैक-आउट पेंट स्कीम, फ्रंट मडगार्ड पर कार्बन-फाइबर जैसा फिनिश और नया एलईडी हेडलैंप इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। यह बदलाव युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर किए गए हैं, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।

फीचर्स के मोर्चे पर भी इस बार बड़ा अपडेट देखने को मिला है। नई पल्सर 180 में एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, फुली डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इन फीचर्स के चलते यह बाइक अपने सेगमेंट की अन्य मॉडर्न बाइक्स को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

2026 Bajaj Pulsar 180 launch/भारतीय बाजार में इस बाइक का सीधा मुकाबला TVS Apache RTR 180 से माना जा रहा है।

Back to top button
close