shukra gochar 2026 venus transit- शुक्र का वृषभ में गोचर बना रहा विशेष राजयोग, धनु, तुला और मिथुन राशि के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस गोचर के दौरान मालव्य राजयोग के साथ-साथ विपरीत राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। माना जाता है कि जब कोई ग्रह विपरीत राजयोग बनाता है तो वह विपरीत परिस्थितियों को अवसर में बदलने की क्षमता देता है। इस स्थिति का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव धनु, तुला और मिथुन राशि के जातकों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

shukra gochar 2026 venus transit/वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह के वृषभ राशि में प्रवेश ने कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत दिए हैं। 19 अप्रैल को अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करने के बाद शुक्र 14 मई तक इसी स्थिति में रहेंगे, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद प्रभावशाली माना जाता है।
shukra gochar 2026 venus transit/शुक्र को धन, वैभव, प्रेम, सुख-सुविधा और दांपत्य जीवन का कारक ग्रह माना जाता है, ऐसे में उनकी यह स्थिति कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है।
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस गोचर के दौरान मालव्य राजयोग के साथ-साथ विपरीत राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। माना जाता है कि जब कोई ग्रह विपरीत राजयोग बनाता है तो वह विपरीत परिस्थितियों को अवसर में बदलने की क्षमता देता है। इस स्थिति का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव धनु, तुला और मिथुन राशि के जातकों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
धनु राशि के लिए शुक्र का यह गोचर छठे भाव में हो रहा है, जिससे नौकरी और व्यापार में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। आय में वृद्धि, प्रमोशन या नई जिम्मेदारियों के अवसर बन सकते हैं। साथ ही विदेश से जुड़े कार्यों में भी लाभ की संभावना है। विरोधी पक्ष कमजोर पड़ सकता है और कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
shukra gochar 2026 venus transit/तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र अष्टम भाव में विराजमान होकर आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित लाभ के संकेत दे रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और निवेश से लाभ की संभावना है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और घर में शुभ कार्यों के आयोजन के योग भी बन सकते हैं। इस दौरान व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ने से सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
मिथुन राशि के लिए यह गोचर बारहवें भाव में विपरीत राजयोग बना रहा है, जिससे सुख-सुविधाओं में वृद्धि और जीवन में आरामदायक परिस्थितियां बनने की संभावना है। हालांकि इस दौरान खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। विदेश यात्रा, आयात-निर्यात या अंतरराष्ट्रीय कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष लाभकारी माना जा रहा है।





