LIVE UPDATE
Bilaspur

1 मई को प्रतीकात्मक श्रमदान के साथ बिलासपुर एयरपोर्ट रनवे विस्तार की मांग

बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 1490 मीटर से बढ़ाकर कम से कम 2200 मीटर किए जाने की मांग के समर्थन में 1 मई मजदूर दिवस के दिन प्रतीकात्मक श्रमदान का कार्यक्रम करेगी।

यह कार्यक्रम एयरपोर्ट चौक चकरभाठा में 1 मई को सुबह 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा सभा के पश्चात तेलसरा गांव में जहां एयरपोर्ट की दक्षिणी सीमा समाप्त होती है वहां सेना के कब्जे से मिली जमीन में प्रतीकात्मक श्रमदान किया जाएगा।

गौरतलब है कि बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई केवल 1490 मीटर है और इस लंबाई में बोइंग और एयरबस तो छोड़ बम्बार्डियर और अंब्रेरर
जैसे विमान भी नहीं उतर सकते।

गर्मी के दिनों में एकमात्र चल सकने वाला विमान ऐ टी आर 600 भी पूरे लोड के साथ नहीं चल सकता और सवारी घटनी पड़ती है।

एक तरीका जाए तो बिलासपुर का एयरपोर्ट 3c श्रेणी में भी आधा अधूरा एयरपोर्ट ही है। बिलासपुर के मुकाबले छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में 2700 मी अंबिकापुर में 1920 मी और जगदलपुर में 1707 मी का रनवे है।

बिलासपुर में रनवे की लंबाई बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय से 290 एकड़ जमीन वापस मिल जाने के बाद अब प्रथम चरण में से 2200 मीटर तक बढ़ाने की योजना है।

परंतु इस पर अभी तक कोई सार्थक पहल कार्य शुरू करने के लिए नहीं हुई है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि इस प्रतीकात्मक श्रमदान के कार्यक्रम करने से राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष बिलासपुर की जनता की रनवे विस्तार की मांग प्रमुखता से उभर कर सामने आएगी।

समिति ने आगे बताया कि एयरबस और बोइंग विमान न केवल तेज गति से चलते हैं बल्कि उनके प्रति सीट प्रति घंटे उड़ान का खर्चा भी छोटे विमान की तुलना में काम आता है।

इस कारण बड़े विमान से यात्रा करने पर किराया काम होता है और छोटे विमान से यात्रा करने पर किराया अधिक। वर्तमान में बिलासपुर से बोइंग और और बस की सेवा न होने के कारण या तो किराए अधिक होंगे या राज्य सरकार की सब्सिडी के सहारे ही यह उड़ने चल सकेंगी।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस कार्यक्रम के लिए एसडीएम बिल्हा तहसीलदार चकरभाठा एवं पुलिस स्टेशन चकरभाठा को सूचना दे दी है और साथ ही साथ आंदोलन में भागीदार रहे अन्य जन संगठनों के व्यक्तियों को भी आमंत्रित करना प्रारंभ कर दिया है।

हवाई सुविधा जल संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आज आगमन के क्रम से रवि बनर्जी, रामशरण यादव ,बद्री यादव, ऋषि राज गौतम विजय वर्मा ,आशुतोष शर्मा  ,मजहर खान, शिरीष कश्यप  मनोज श्रीवास ,मनोज तिवारी , शिरीष कश्यप  विभूतिभूषण गौतम, संतोष पीपलवा , केशव गोरख, दीपक कश्यप, महेश दुबे टाटा, समीर अहमद बबला ,राघवेंद्र सिंह ठाकुर, प्रतीक तिवारी , चित्रकांत श्रीवास, रमाशंकर बघेल ,एस आर टाटा ,प्रशांत सिंह मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

Back to top button