CG News/राज्यपाल रमेन डेका से इतवार को राजभवन में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की।इसके पहले बीते दिनों  त्रिवेणी भवन, बिलासपुर में सुशासन तिहार के तीसरे चरण का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए और विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं व समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, श्रम, नगर निगम, समाज कल्याण सहित अनेक विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जहां विभागीय अधिकारियों ने आमजन के आवेदन प्राप्त कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया।Bilaspur  विधायक अमर अग्रवाल ने शिविर स्थल का दौरा कर सभी विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने और शासन की योजनाओं को ज़मीन पर उतारने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को समय पर योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो।
शिविर के माध्यम से जनहित से जुड़े अनेक मामलों का निराकरण किया गया, जिससे आमजन में शासन के प्रति विश्वास और सशक्त  हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी में अमर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा, “‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा देश में लोकतांत्रिक स्थायित्व और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे न केवल हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी, बल्कि सरकार बार-बार के चुनावी व्यस्तताओं से मुक्त होकर नीति निर्माण और सुशासन पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकेगी।

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह अवधारणा जनआकांक्षाओं का सम्मान करने तथा शासन व्यवस्था को संगठित और समर्पित बनाने का प्रयास है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इसे केवल एक प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी पहल के रूप में अपनाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.