रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी).. थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सूचित सिंह, पिता स्व. रामसेवक सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जनेवा, थाना भंडरिया, जिला गढ़वा झारखंड के विरुद्ध अपराध के तहत धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2020 से 2024 के बीच शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मामला सामने आने पर दोनों की सगाई कर बालिग होने के बाद शादी का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 आरोपी को रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। शाम करीब 5:30 बजे वह घर के पास स्थित तालाब के किनारे गई थी, तभी आरोपी धनंजय सिंह, पिता कर्मचारी सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गाजर, थाना रामचंद्रपुर ने पीछे से हाथ पकड़कर जबरदस्ती की। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध धारा 74 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई, बाइक जब्त

रामानुजगंज थाना क्षेत्र में मोडिफाइड साइलेंसर से शांति भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
आरोपी मो. अंसार निवासी  रामानुजगंज को मौके पर पकड़कर उसकी बुलेट मोटरसाइकिल JH 03 P 2022 जब्त की गई।

पुलिस ने धारा 182(ए)(4) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 5000 रुपये का चालान काटा और मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किया।

थाना प्रभारी अजय साहू ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मोडिफाइड साइलेंसर हटाएं, अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी चलानी कार्रवाई की जाएगी।