रायपुर। राजधानी रायपुर के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर KG-2 की छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल की महिला टीचर ने बच्ची को अगरबत्ती से जलाया।

शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से आरोपी टीचर की नौकरी समाप्त कर दी, लेकिन परिजन अब कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की शिकायत पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम स्कूल पहुंची। अधिकारियों ने बच्ची से पूछताछ की, जिसमें उसने स्पष्ट कहा कि दीपा मैडम ने चेहरे पर अगरबत्ती से जलाया।

एक अन्य बच्ची ने भी बताया कि उसे उसी टीचर ने थप्पड़ मारा था। फिलहाल, बाल संरक्षण समिति (CWC) के समक्ष बच्ची और उसके परिजनों के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्ची के पिता ने बताया कि घटना 17-18 सितंबर की है। उनकी बेटी इसके बाद से बेहद डरी हुई है और स्कूल जाने से घबराने लगी है। वहीं, एक अन्य परिजन ने बताया कि उनकी बच्ची को थप्पड़ मारने के बाद कई दिनों तक दांत में दर्द रहा।

परिजनों का कहना है कि बच्चों को अनुशासन सिखाने के लिए डांटना अलग बात है, लेकिन शारीरिक हिंसा अस्वीकार्य है और ऐसे शिक्षक पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि घटना जांच का विषय है। प्रबंधन के मुताबिक स्कूल में हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने फुटेज भी चेक किया है।

अधिकारियों ने स्कूल को घटना वाले दिन की CCTV फुटेज सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आश्वासन दिया है कि मामले में सभी तथ्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।