Border 2 Ghar Kab Aogey Song/मुंबई। साल 2026 की शुरुआत भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं रही है। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने न्यू ईयर के मौके पर फिल्म का पहला गाना रिलीज कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

साल 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के सबसे लोकप्रिय और भावुक गीत ‘घर कब आओगे’ (Border 2 Ghar Kab Aogey Song) को एक नए और दिल को छू लेने वाले अंदाज में पेश किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह गाना रिलीज होते ही न केवल यूट्यूब पर छा गया है, बल्कि इसने व्यूज के मामले में पिछले कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। देशभक्ति के जज्बे से भरे इस गीत ने एक बार फिर पूरे देश को भावुक कर दिया है और लोग पुरानी ‘बॉर्डर’ की यादों में खो गए हैं।

इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के महज 30 मिनट के भीतर ही इसे 10 लाख (1 मिलियन) से ज्यादा लोगों ने देख लिया(Border 2 Ghar Kab Aogey Song) ।

ये खबर भी पढ़ें…
पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा और वरिष्ठता सुरक्षा की मांग, फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा और वरिष्ठता सुरक्षा की मांग, फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता की रक्षा और पदोन्नति के समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतना ही नहीं, यूट्यूब पर अपलोड होने के सिर्फ 3 घंटे के भीतर यह गाना ‘नंबर 1’ पर ट्रेंड करने लगा। संगीत प्रेमियों के बीच इस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है कि इस बार गाने को किन दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी है।

Border 2 Ghar Kab Aogey Song -रिलीज होते ही घर कब आओगे ने रचा इतिहास,सोनू निगम और अरिजीत की आवाज ने कर दिया इमोशनल..एक दिन में बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस ऐतिहासिक गीत को इस बार सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ, विशाल मिश्रा और रूप कुमार राठौड़ जैसे पावरहाउस गायकों ने मिलकर गाया है। हर गायक की अपनी एक विशिष्ट शैली और गायकी के गहरे एहसास ने इस गाने को और अधिक प्रभावी बना दिया है, जिसे सुनकर श्रोताओं की आंखें नम हो रही हैं।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही ‘बॉर्डर 2’ की स्टार कास्ट भी काफी चर्चा में है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे सनी देओल के साथ इस बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारे स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म के म्यूजिक वीडियो लॉन्च इवेंट के दौरान सनी देओल काफी भावुक नजर आए।Border 2 Ghar Kab Aogey Song

उन्होंने पुरानी फिल्म ‘बॉर्डर’ का हिस्सा बनने के अपने सफर का एक रोचक किस्सा साझा करते हुए बताया कि कैसे यह फिल्म उनके करियर और देश के करोड़ों लोगों के लिए महज एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना बन गई। सनी ने उम्मीद जताई कि ‘बॉर्डर 2’ भी उसी विरासत को आगे ले जाएगी।

सोशल मीडिया पर ‘घर कब आओगे’ की धूम मची हुई है और इंस्टाग्राम पर पॉपुलर सितारों से लेकर आम जनता तक इस गाने पर रील बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें, तो यह गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर यानी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।Border 2 Ghar Kab Aogey Song