रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के तबादले किए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने अधिकारियों की नई पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात
सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं के अपनी समस्याओं को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस आदेश के मुताबिक़ बिलासपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक स्तर पर भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही दुर्ग, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा और मोहला-मानपुर सहित कई जिलों में जिला शिक्षा अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

राजेश सिंह, प्राचार्य एवं प्रभारी उप संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर को संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त संचालक सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अश्वनी भारद्वाज, प्राचार्य एवं प्रभारी उप संचालक, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा को संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

एके सिन्हा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनोहर प्रताप सिंह, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिसोरा, जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा बनाया गया है।

जगजीत धीर, प्राचार्य एवं सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

एल.पी. डहीरे, प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली को सहायक संचालक, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली बनाया गया है।

रामेश्वर जायसवाल, प्राचार्य एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को प्रतिनियुक्ति पर जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ किया गया है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है।

संदीप कुमार पांडे, प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, जिला कोरबा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

शिव कुमार गेंदले, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुर, विकासखंड मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

पुरुषोत्तम लाल साहू, प्राचार्य, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर मोहला-मानपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला-मानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

योगदास साहू, प्राचार्य एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।