Sarguja Drunk Teacher/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहां मैनपाट ब्लॉक के वंदना प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षक शराब के नशे में इतना धुत होकर पहुंचा कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

जब ग्रामीणों और पत्रकारों ने उसकी इस हालत पर सवाल उठाए, तो शिक्षक ने बड़ी बेबाकी से स्वीकार किया कि उसने ‘सिर्फ 20 रुपये में आधा गिलास’ शराब पी है।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
जिला शिक्षा विभाग में महाघोटाला? 30 पदोन्नतियां और दूसरे मद से वेतन! छह साल पुराना मामला डीपीआई पहुंचा
बिलासपुर... जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में 17 जून 2021 को सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर हुई करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतना ही नहीं, अपनी गलती मानते हुए वह कैमरे के सामने ही खुद को सजा देने के लिए उठक-बैठक करने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मैनपाट ब्लॉक के प्राथमिक शाला बालक वंदना में पदस्थ शिक्षक राज प्रताप सिंह शुक्रवार को स्कूल समय के दौरान नशे की हालत में पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हैरानी की बात यह है कि उस दिन स्कूल की हेडमास्टर छुट्टी पर थीं और एक अन्य शिक्षक स्कूल ही नहीं आए थे। ऐसे में पहली से पांचवीं कक्षा तक के लगभग 60 बच्चों की पूरी जिम्मेदारी इसी नशे में धुत शिक्षक के भरोसे थी। बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ की खबर जैसे ही गांववालों को लगी, उन्होंने स्थानीय मीडिया को इसकी सूचना दी।

जब पत्रकार स्कूल पहुंचे, तो नजारा हैरान करने वाला था। शिक्षक राज प्रताप सिंह अपनी सुध-बुध खो चुका था। नशे की हालत में उसने पत्रकारों से बातचीत के दौरान खुद कबूल किया कि उसने 20 रुपये की देसी शराब पी है।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपनी करतूत पर पर्दा डालने या शर्मिंदा होने के बजाय वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगा और वहीं जमीन पर उठक-बैठक करने लगा। स्कूल में मौजूद छोटे बच्चे अपने गुरु की इस हालत को देखकर सहमे हुए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक अक्सर इसी तरह की स्थिति में स्कूल आता है, जिससे बच्चों की शिक्षा और अनुशासन पर बुरा असर पड़ रहा है।

इस पूरे मामले पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मैनपाट के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) योगेश शाही ने वीडियो संज्ञान में आने के बाद कहा कि यह विभाग के लिए एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला है।

न्होंने बताया कि शिक्षक राज प्रताप सिंह के खिलाफ पहले भी शराब पीकर स्कूल आने की शिकायतें मिली थीं, जिस पर उसे नोटिस भी जारी किया गया था। बीईओ ने स्पष्ट किया कि ऐसे शिक्षकों की वजह से पूरे विभाग की छवि खराब होती है और उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।