दिल्ली… देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। हरे धनिया का कारोबार करने वाले मोहम्मद आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने उन पर करीब सात गोलियां दागीं। गंभीर रूप से घायल आलम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। जहांगीरपुरी निवासी मोहम्मद आलम आजादपुर मंडी में हरे धनिया का कारोबार करते थे। वह मंडी परिसर में मौजूद थे, तभी हेलमेट पहने तीन हमलावर वहां पहुंचे। शुरुआती जानकारी में एक महिला और दो युवकों के हमलावरों में शामिल होने की बात सामने आई है। तीनों पैदल पहुंचे थे और पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहने हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Who is jitendra mishra ram mandir ceo-कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?
Who is jitendra mishra ram mandir ceo-कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?
Who is jitendra mishra ram mandir ceo-अयोध्या/अयोध्या के भव्य राम मंदिर के प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों को नई ऊंचाइयों पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अचानक बरसने लगीं गोलियां

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने आलम को निशाना बनाकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ करीब सात गोलियां चलने से मंडी में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। गोली लगने से आलम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
भोपाल-रायपुर।दस साल पहले मोबाइल हाथ में था, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार और पहुंच आज जैसी नहीं थी। महंगा डेटा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कैमरों में तलाशे जा रहे हत्यारे

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अब मंडी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच टीम हमलावरों के मंडी तक पहुंचने और वारदात के बाद भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस कारोबारी विवाद, पुरानी रंजिश समेत दूसरे संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। तीन हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।

इतनी बड़ी मंडी में सुरक्षा पर सवाल

आजादपुर मंडी में आधी रात के बाद हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कारोबारियों के बीच घटना को लेकर दहशत का माहौल है। जिस समय मंडी में कारोबार चलता है, उसी दौरान हथियारबंद हमलावर व्यापारी की हत्या कर आसानी से फरार हो गए। अब जांच के साथ यह सवाल भी उठ रहा है कि इतनी बड़ी मंडी में हमलावरों की मौजूदगी और उनकी गतिविधियां सुरक्षा तंत्र की नजर से कैसे बचीं।