जगदलपुर। पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता की रक्षा और पदोन्नति के समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री के नाम जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन ने हालिया सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद सेवारत शिक्षकों के सामने उत्पन्न विसंगतियों का जल्द निराकरण करने की मांग की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
जशपुर में युवाओं के लिए नौकरी का महा-अवसर, 300 पदों पर होगी  भर्ती
जशपुर में युवाओं के लिए नौकरी का महा-अवसर, 300 पदों पर होगी भर्ती
जशपुरनगर / कमांडेंट, एस.आई.एस. क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे बताया कि पूर्व नियुक्त शिक्षकों की भर्ती उस समय लागू नियमों और निर्धारित योग्यताओं के आधार पर हुई थी। ऐसे में सेवा में आने के बाद लागू किए गए नए नियमों को पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर लागू करना उचित नहीं है। उन्होंने शासन से मांग की कि पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा की बाध्यता से छूट देने के लिए केंद्र सरकार को विधिक संशोधन और राजपत्र प्रकाशन के संबंध में औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
जर्जर स्कूल-आंगनबाड़ी भवनों के डिस्मेंटल के लिए चलेगा सर्वे अभियान
जर्जर स्कूल-आंगनबाड़ी भवनों के डिस्मेंटल के लिए चलेगा सर्वे अभियान
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेडरेशन ने 2028 से पहले पदोन्नति से वंचित नहीं करने की मांग भी रखी है। संघ का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने सेवारत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया है और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में 2028 से पहले सिर्फ शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं होने के आधार पर पदोन्नति रोकना उचित नहीं होगा। फेडरेशन ने इसे संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 में दिए गए समानता एवं अवसर की समानता के अधिकार से जोड़ते हुए शासन से इस संबंध में स्पष्ट व्यवस्था करने की मांग की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
बलरामपुर,/ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टांगर महरी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नियमित शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने की मांग

 

फेडरेशन ने राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमित रूप से आयोजित करने की भी मांग की। संगठन के अनुसार, जिस तरह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाती है, उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के माध्यम से नियमित परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए। इससे सेवारत शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होने के पर्याप्त अवसर मिल सकेंगे।

 

फेडरेशन के जिला सचिव गणेश्वर नायक ने कहा कि सेवारत शिक्षकों के भविष्य और गरिमा से जुड़ा यह विषय गंभीर है। शासन को पूरे मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर ऐसा निर्णय लेना चाहिए, जिससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा, वरिष्ठता और पदोन्नति प्रभावित न हो।

 

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे, जिला सचिव गणेश्वर नायक, जिला कोषाध्यक्ष एस.एस. जॉन, जिला संरक्षक सामूराम मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष जगदलपुर अधिन शोरी, ब्लॉक अध्यक्ष बास्तानार कृष्णलाल गांधरला, ओंकार कंवर, नवीन देवांगन, पदम नाथ कश्यप, परमानंद बघेल, सुभाष नेताम सहित महिला प्रकोष्ठ की पुष्पा मानिकपुरी, सुमन बघेल, चन्द्रिका शोरी, हितेश्वरी देवांगन, प्रीतिबाला जीराम, वीणा गुप्ता, अलका साहू और अन्नपूर्णा वासम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।