बिलासपुर.. चोरभट्ठी गांव में गांजा बेचने की सूचना पर सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 310 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है, और बिक्री रकम भी बरामद की है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और नशे के कारोबार पर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी थाना क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान 5 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरभट्ठी गांव में एक महिला काले रंग की पॉलिथीन में गांजा रखकर नशा करने वाले लोगों को बेच रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
झीरम पर फैसला आया, सवाल और सुलग उठे: कांग्रेस बोली-32 मौतों का हिसाब अभी अधूरा, साजिश का सच सामने लाए सरकार
झीरम पर फैसला आया, सवाल और सुलग उठे: कांग्रेस बोली-32 मौतों का हिसाब अभी अधूरा, साजिश का सच सामने लाए सरकार
बिलासपुर... झीरम घाटी नरसंहार मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने इसे “आधा-अधूरा न्याय” बताते हुए साजिश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर कार्रवाई की। बिजली ऑफिस मोड़ के पास चोरभट्ठी में पुलिस ने उम्मद बी, पति आसमी खान, निवासी चोरभट्ठी को पकड़ा।

तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से गांजे के साथ नकद भी जब्त किए है।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू लहराते डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने खोज निकाले दोनों ‘दबंग’; हथियार भी बरामद
चाकू लहराते डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने खोज निकाले दोनों ‘दबंग’; हथियार भी बरामद
बिलासपुर। सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए डांस का वीडियो बनाकर दबंगई दिखाना दो युवकों को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करते हुए धारा 20(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

सकरी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन की रात बवाल… तीन चरण में 29 गिरफ्तारी! आज पांच आरोपियों का सड़क पर जुलूस, अब रामसिंह की बारी
रक्षाबंधन की रात बवाल… तीन चरण में 29 गिरफ्तारी! आज पांच आरोपियों का सड़क पर जुलूस, अब रामसिंह की बारी
बिलासपुर..रक्षाबंधन की रात दो लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गुटों के टकराव और पथराव में बदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.