अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की घटित घटना एवं विद्यालयीन समस्याओं की जांच के लिए संयुक्त कलेक्टर, सरगुजा की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है।

जांच के मद्देनजर विद्यालय के प्राचार्य श्री ओम नारायण श्रीवास्तव को आगामी आदेश तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
बलरामपुर,/ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टांगर महरी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं प्रतीक्षा त्रिपाठी, पीजीटी (अंग्रेजी) को कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर के प्राचार्य पद के दायित्वों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

अरविन्द अशोक तिग्गा, पीजीटी (हिन्दी) को उनके मूल पदस्थ संस्था एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपाट के लिए कार्यमुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा और वरिष्ठता सुरक्षा की मांग, फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा और वरिष्ठता सुरक्षा की मांग, फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता की रक्षा और पदोन्नति के समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यालय की छात्रावास अधीक्षक आयुषी सोनी को शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया है।

इसके साथ ही कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन का भुगतान अब कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात
सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं के अपनी समस्याओं को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.