बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पाने वाले सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर कसडोल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला कंजिया में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) रामेश्वर प्रसाद साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जशपुर में युवाओं के लिए नौकरी का महा-अवसर, 300 पदों पर होगी  भर्ती
जशपुर में युवाओं के लिए नौकरी का महा-अवसर, 300 पदों पर होगी भर्ती
जशपुरनगर / कमांडेंट, एस.आई.एस. क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के अनुसार पिसीद (कसडोल) निवासी हेमदास मानिकपुरी ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि रामेश्वर प्रसाद साहू ने वर्ष 2011 में फर्जी डी.एड. अंकसूची (सत्र 2008, रोल नंबर 47240442) प्रस्तुत कर शिक्षाकर्मी वर्ग-03 के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। संदेह तब गहराया जब नियुक्ति के 11 साल बाद उन्होंने पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर से दोबारा डी.एड. किया। इससे स्पष्ट हुआ कि वर्ष 2011 की नियुक्ति के समय जमा किया गया प्रमाण पत्र पूरी तरह फर्जी और कूटरचित था।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जनपद पंचायत कसडोल और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कसडोल द्वारा जांच की गई। जांच रिपोर्ट में गंभीर गड़बड़ी पाई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
जर्जर स्कूल-आंगनबाड़ी भवनों के डिस्मेंटल के लिए चलेगा सर्वे अभियान
जर्जर स्कूल-आंगनबाड़ी भवनों के डिस्मेंटल के लिए चलेगा सर्वे अभियान
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षक द्वारा 4 जनवरी 2011 को कार्यभार ग्रहण करते समय संलग्न डी.एड. प्रमाण पत्र के सील पर जिला बलौदाबाजार अंकित था, जबकि बलौदाबाजार जिले का गठन वर्ष 2012 में हुआ था। एक अन्य प्रतिवेदन के सील में जिला रायपुर दर्ज था। जांच प्रतिवेदन के आधार पर शिक्षक के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत पाया गया।

तत्काल प्रभाव से निलंबित

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
बलरामपुर,/ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टांगर महरी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत शिक्षक रामेश्वर प्रसाद साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित के खिलाफ पृथक से विभागीय जांच संस्थित की जा रही है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पलारी तय किया गया है। नियम अनुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।