बिलासपुर…ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। खास बात यह रही कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि हाइवा मालिक के यहां पहले काम कर चुका कर्मचारी निकला। चकरभाठा पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से करीब 30 हजार रुपये कीमत का चोरी गया वायर बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक विनोबा नगर निवासी दीपक निगम का हाइवा क्रमांक सीजी04 एमके7720 ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा था। 8 सितंबर की रात करीब 3:30 बजे आरोपी सुभाष मोहले, निवासी सत्यानगर तिफरा, ने हाइवा की बॉडी में लगे वायर काटे और उन्हें लेकर चला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वाहन मालिक ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
एलसीआईटी के आगे विभाग-प्रशासन घुटने पर? बड़े शिक्षण संस्थान पर विभागीय आदेश बेअसर, शिकायतों के बाद भी बेलगाम व्यवस्था!
एलसीआईटी के आगे विभाग-प्रशासन घुटने पर? बड़े शिक्षण संस्थान पर विभागीय आदेश बेअसर, शिकायतों के बाद भी बेलगाम व्यवस्था!
बिलासपुर/बोदरी...बोदरी स्थित लक्ष्मीचंद इंस्टीट्यूट हायर सेकेंडरी स्कूल (एलसीआईटी) को लेकर फिर शिकायत सामने आई है। इस बार शिकायत फीस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी सुभाष मोहले को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हाइवा से काटकर ले जाए गए वायर बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

देर रात खड़े वाहनों की सुरक्षा पर सवाल

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
जिला शिक्षा विभाग में महाघोटाला? 30 पदोन्नतियां और दूसरे मद से वेतन! छह साल पुराना मामला डीपीआई पहुंचा
बिलासपुर... जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में 17 जून 2021 को सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर हुई करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रांसपोर्ट नगर और सड़क किनारे रात में भारी वाहन खड़े करने वाले चालकों के लिए यह घटना सतर्क करने वाली है। चालक और वाहन मालिक अक्सर रात में वाहनों को खड़ा कर आराम करते हैं। ऐसे में वायर, बैटरी और दूसरे महंगे उपकरण चोरों के निशाने पर आ सकते हैं। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का माल बरामद हो गया, लेकिन घटना ने देर रात खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़ा किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.