Bhilai News/दुर्ग/ जिले के भिलाई में पीजी में घुसकर 19 वर्षीय युवती की हत्या का पुलिस ने आज शनिवार काे खुलासा करते हुए आरोपित को बलौदाबाजार से गिरफ्तार किया है। पूरा मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का निकला, जिसमें युवती की हत्या करने वाला आरोपित युवती का दूर का परिचित था।

भिलाई के रामनगर में बेमेतरा निवासी खुशी साहू अपने रूममेट के साथ रहती थी।Bhilai News

ये खबर भी पढ़ें…
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी ) वाड्रफनगर के व्यस्त मार्केट में अरविंद ज्वेलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वह नर्सिंग की पढ़ाई करते हुए नजदीक के कैफे में जॉब करती थी। 10 जुलाई को अचानक अज्ञात युवक ने खुशी साहू को चाकू मारकर फरार हो गया। इस दौरान रूममेट बाथरूम में थी। वह बाथरूम से निकलकर ख़ुशी के परिजनों को सम्पर्क किया और मकान मालिक के साथ खुशी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों की शिकायत पर थाना वैशाली नगर में अपराध दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बलौदाबाजार निवासी आरोपित लाकेश्वर साहू उर्फ पिन्टू को बलौदाबाजार से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपित मृतिका से एकतरफा प्रेम करता था। खुशी ने बातचीत करने से इंकार किया तो आरोपित ने योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी।Bhilai News

ये खबर भी पढ़ें…
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपित लाकेश्वर साहू रायपुर से भिलाई पहुंचकर धारदार हथियार (चाकू) खरीदा। पहचान एवं साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसने दो शर्ट तथा पैंट के अंदर बरमूडा पहन रखा था। कमरे में विवाद होने पर आरोपित ने मृतिका का गला दबाया, फिर चाकू से उसके अलग-अलग हिस्सों पर प्राणघातक हमला किया। घटना के बाद आरोपित ने पहने हुए कपड़े एवं जूते नदी में फेंककर सबूत मिटाने का काम किया।

ये खबर भी पढ़ें…
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तेतरडीह में कृषि विभाग के बांध के टूटने से आसपास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.