उज्जैन/मध्य प्रदेश के उज्जैन में शास्त्री नगर स्थित उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय में अंग्रेजी बोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को सड़क पर उतर आया। 12वीं के छात्रों ने इंटर्न शिक्षिका पर अभद्र भाषा और शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

एबीवीपी के समर्थन से तीन घंटे तक चक्काजाम चला। बाद में स्कूल प्रशासन ने इंटर्न शिक्षिका को हटाने और शिक्षक के खिलाफ जांच का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
भोपाल। ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने शुक्रवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को कक्षा के भीतर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में बड़े प्रदर्शन में बदल गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि अंग्रेजी में जवाब नहीं देने पर इंटर्न शिक्षिका शुभी जायसवाल ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर शिक्षक रवि पंड्या ने 12वीं के छात्र शिवेश चौधरी को कक्षा से बाहर ले जाकर मारपीट की। छात्र का आरोप है कि इस दौरान उसकी शर्ट भी फाड़ दी गई। घटना के विरोध में छात्र स्कूल से बाहर आ गए। कुछ ही देर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और शास्त्री नगर रोड पर चक्काजाम कर दिया।

करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी होती रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नीलगंगा और माधव नगर थाना पुलिस को मौके पर तैनात किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी ओर इंटर्न शिक्षिका शुभी जायसवाल ने छात्रों के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि कुछ छात्र लगातार शोर मचा रहे थे, टेबल और बेंच बजा रहे थे तथा समझाने पर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने शिक्षक रवि पंड्या को बुलाया। उनके अनुसार शिक्षक द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने के बाद छात्र ने भी शिक्षक को थप्पड़ मार दिया, जिससे विवाद बढ़ गया।

प्राचार्य की कार्रवाई पर समाप्त हुआ चक्का जामशाम करीब 6.30 बजे प्राचार्य विभा शर्मा ने छात्रों और एबीवीपी पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद लिखित आश्वासन दिया गया कि इंटर्न शिक्षिका शुभी जायसवाल को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से हटा दिया गया है। वहीं शिक्षक रवि पंड्या से माफीनामा लिखवाकर उनके खिलाफ जांच शुरू की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर चक्काजाम खोल दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
भोपाल/रायपुर (मनीष जायसवाल) मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इसके सिलेबस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.