Atithi shikshak aandolan।छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन अब और उग्र हो गया है। आंदोलन के आठवें दिन दुर्ग में अतिथि शिक्षकों ने हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगकर सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

Atithi shikshak aandolan।मीडिया रिपोर्ट अनुसार प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्षों तक बच्चों को पढ़ाने के बाद अब उन्हें अपने अधिकार के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी ) वाड्रफनगर के व्यस्त मार्केट में अरविंद ज्वेलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी मुताबिक भीषण गर्मी और बीच-बीच में हो रही बेमौसम बारिश के बावजूद शिक्षक धरना स्थल पर डटे हुए हैं।

आंदोलन में बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाएं भी शामिल हैं, जिनमें कई अपने छोटे बच्चों के साथ धरना दे रही हैं।प्रदर्शन के दौरान अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के पुराने ‘अनुशंसा पत्र’ का बड़ा पोस्टर बनाकर प्रदर्शित किया। उनका कहना है कि विपक्ष में रहते हुए नियमितीकरण का समर्थन करने वाले नेता अब सरकार में आने के बाद अपने वादे भूल गए हैं। शिक्षकों ने सरकार से अपना वादा निभाने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार धरना स्थल पर पहुंचे कई शिक्षकों ने बताया कि वे अपने परिवार और गर्भवती पत्नियों को घर छोड़कर इस आंदोलन में शामिल होने आए हैं।

उनका कहना है कि यह केवल नौकरी का नहीं, बल्कि सम्मान और भविष्य का सवाल है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों तक स्कूलों में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी नियुक्ति नहीं मिली। अब सरकार से न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तेतरडीह में कृषि विभाग के बांध के टूटने से आसपास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Atithi shikshak aandolan।अतिथि शिक्षकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक नियमितीकरण सहित उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि खुले आसमान के नीचे उनकी यह “तपस्या” तब तक जारी रहेगी, जब तक सरकार अपने वादों को पूरा नहीं करती।