प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन 17 अप्रैल तक

मुंगेली/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है।
आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक सुधार कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा 01 मई से 09 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी, जबकि प्रवेश परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है। यह योजना मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, मुंगेली कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।




