सीबीएसई 10वीं बोर्ड/भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सीबीएसई द्वारा जारी वर्ष 2026 के रीजन-वार परिणामों में भोपाल रीजन देशभर में 13वें स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीबीएसई के सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने हुए कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। विद्यार्थियों ने यह कर दिखाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफलता से वंचित विद्यार्थियों को आगामी प्रयास में सफल होने की शुभकामनाएं दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस साल भोपाल क्षेत्र का कुल पास प्रतिशत 92.48 फीसदी दर्ज किया गया। इसमें डीपीएस भोपाल की छात्रा सान्वी झा ने भोपाल क्षेत्र से 99.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। भोपाल के सेज इंटरनेशनल स्कूल कोलार के छात्र आस्तिक पाठक ने भी सीबीएसई 10वीं में 99.8% अंक प्राप्त किए हैं।

वहीं सागर पब्लिक स्कूल की प्रांशी तिवारी ने 98.2% अंक प्राप्त किए। श्याम खंडेलवाल- 97%, प्रखर दुबे- 97%, पुरंजय पराशर-96.8% और इनाक्षी गुप्ता को 96% अंक मिले हैं। द स्पार्कल्स इंटरनेशनल स्कूल शाजापुर के तनिष्क शर्मा ने 98.2% अंक प्राप्त किए हैं। वहीं आईईएस भोपाल की नम्रता सक्सेना को 98.2% मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भोपाल रीजन ने पंचकूला (92.24%), लखनऊ (91.63%) और नोएडा (87.66%) जैसे प्रमुख शैक्षिक केंद्रों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा सहित टॉप-12 रीजन के मुकाबले भोपाल अभी भी पीछे है।

भोपाल रीजन में इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 1 लाख 15 हजार 889 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। विद्यार्थी सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग ऐप पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी

सीबीएसई बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

इस साल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की एग्जाम नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की है। पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य) : 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। वहीं दूसरा बोर्ड एग्जाम (ऑप्शनल) है जो 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा। 10वीं बोर्ड सेशन – 2 एग्जाम उन विद्यार्थियों के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 अंकों में सुधार का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरी एग्जाम दे सकते हैं। तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 2027 की मेन एग्जाम देनी होगी।