Bilaspur
खुलेआम चाकू लहराकर मचा रहा था आतंक… बदमाश पर पुलिस शिकंजा, इलाके में हड़कंप
सीपत में सार्वजनिक जगह पर आतंक, आम्र्स एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी जेल भेजा गया

बिलासपुर…गांव कुकदा में सरेआम चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले बदमाश को सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुलेआम धारदार बटनदार चाकू लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का बटनदार चाकू बरामद हुआ, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनाथ सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो ग्राम कुकदा का निवासी है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।





