School fees।देहरादून। बुधवार को बढ़ती स्कूल फीस और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित आवास का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल मनमाने तरीके से फीस बढ़ाकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
School fees ,बढ़ती स्कूल फीस के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री आवास का घेराव
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि कई स्कूल अभिभावकों को तय दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य करते हैं, जिससे कमीशनखोरी को बढ़ावा मिल रहा है और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि स्कूल फीस पर नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाई जाए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

ज्योति रौतेला ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द इस मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है, तो महिला कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने अभिभावकों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए दबाव बनाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन में आशा मनोरमा शर्मा, उर्मिला दढ़ियाल, अंशुल त्यागी, अनीता सकलानी, प्रिया थापा, पायल बहल, देवेंद्र कौर, भावना शर्मा, रश्मि देवरानी, मधु उनियाल, राधिका शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, गौरव रावत, प्रियांशु गौड़, शशांक जोशी, सिद्धार्थ जोशी,सोनू तिवारी, माही जेटली, आर्यन सेमवाल,अभिमन्यु नेगी, हेमंत पठारी, समीर, कुमार, सूरज, कुलदीप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अभिभावक मौजूद रहे।