बिलासपुर…अपहरण, फिरौती और झूठे मामले में फंसाने की साजिश जैसे गंभीर अपराधों पर बिलासपुर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने एक महीने से फरार चल रहे अपहरण और फिरौती कांड के आरोपी सोम उर्फ रोशन निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस की घेराबंदी के सामने उसकी चालाकी नहीं चली। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

जिले में फरार अपराधियों और संगठित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रतनपुर पुलिस इस मामले के फरार आरोपियों की लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सोम उर्फ रोशन निर्मलकर अपने घर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग...बातचीत बंद करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने महिला पर खतरनाक केमिकल छिड़क दिया। नंदिनी नगर थाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, 24 जून को भेलवापारा-कलमीटार निवासी युवक ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने घर के आंगन में खड़ा था। तभी इशांत सारथी, सोम उर्फ रोशन निर्मलकर, निखिल रजक उर्फ एलियन और उनके साथियों ने उसके गले पर चाकू अड़ाकर जबरन मोटरसाइकिल में बैठाया और कोरबाभांवर के जंगल की ओर ले गए।

जंगल में आरोपियों ने युवक के सामने गांजा फैलाकर उसकी तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद उसे धमकाते हुए उसकी मां को फोन कराया गया और झूठ बोलने के लिए मजबूर किया गया कि वह गांजा मामले में पुलिस के कब्जे में है और उसे छुड़ाने के लिए 50 हजार रुपये देने होंगे। आरोपियों का मकसद परिवार को डराकर फिरौती वसूलना था, लेकिन परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दे दी।

ये खबर भी पढ़ें…
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
रायपुर... छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त शैक्षणिक पदों को अतिथि व्यवस्था से भरने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही इशांत सारथी और निखिल रजक उर्फ एलियन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वारदात के बाद से फरार सोम उर्फ रोशन निर्मलकर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी और आखिरकार उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कप्तान के अनुसार अपहरण, फिरौती और भय पैदा कर वसूली करने जैसे अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
बिलासपुर... “भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?” सेजेस डॉ. बी.आर. अंबेडकर विद्यालय में एक छात्र के इस सवाल ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.