अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों एवं अन्य शैक्षणिक-गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के अवकाश और ओडी (ऑफिशियल ड्यूटी) को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सरगुजा ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवकाश और ओडी की प्रक्रिया को सीजी स्कूल पोर्टल तथा विभागीय मोबाइल ऐप वीएसके (VSK) के माध्यम से दर्ज और स्वीकृत किया जाना आवश्यक होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
nitin nabin new bjp team-भाजपा संगठन में ‘नारी शक्ति’ का शंखनाद: नितिन नवीन की नई टीम में स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे समेत 12 महिलाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
nitin nabin new bjp team-भाजपा संगठन में ‘नारी शक्ति’ का शंखनाद: नितिन नवीन की नई टीम में स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे समेत 12 महिलाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
nitin nabin new bjp team/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी बहुप्रतीक्षित नई टीम का औपचारिक ऐलान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर-सरगुजा की ओर से 17 अगस्त 2026 को जारी पत्र में सभी शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को इस व्यवस्था की जानकारी दी जाए।

पत्र के अनुसार जिले में वीएसके ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति प्रभावी है और इसकी रिपोर्टिंग राज्य स्तर से की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Nitin Nabin new team- भाजपा की नई टीम नितिन नबीन का भव्य आगाज: स्मृति ईरानी की ताकतवर वापसी और 13 उपाध्यक्षों के साथ मिशन 2029 की तैयारी
Nitin Nabin new team- भाजपा की नई टीम नितिन नबीन का भव्य आगाज: स्मृति ईरानी की ताकतवर वापसी और 13 उपाध्यक्षों के साथ मिशन 2029 की तैयारी
Nitin Nabin new team/भाजपा ने नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक विस्तृत सूची जारी की है और ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि विद्यालय का कोई कर्मचारी किसी भी प्रकार का अवकाश लेना चाहता है, तो उसे सीजी स्कूल पोर्टल के माध्यम से अवकाश के लिए आवेदन करना होगा।

आवेदन स्वीकृत होने के बाद संबंधित कर्मचारी को वीएसके ऐप के माध्यम से भी इसकी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद संस्था प्रमुख अपने वीएसके ऐप के माध्यम से उस आवेदन को स्वीकार करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बीजेपी की नई टीम: जानिए नितिन नबीन की ‘नवीन’ टीम के नियम, अधिकार और सांगठनिक गणित
बीजेपी की नई टीम: जानिए नितिन नबीन की ‘नवीन’ टीम के नियम, अधिकार और सांगठनिक गणित
दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार संभालने के सात महीने बाद अपनी बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय टीम की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओडी के मामले में भी यही प्रक्रिया लागू होगी। संबंधित कर्मचारी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा और वीएसके ऐप में भी इसकी जानकारी दर्ज करनी होगी।

विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपस्थिति अथवा अवकाश/ओडी की जानकारी दर्ज नहीं की जाती है, तो संबंधित दिन उसे अनुपस्थित माना जा सकता है।

संस्था प्रमुखों के लिए भी विभाग ने प्रक्रिया स्पष्ट की है। प्राचार्य अथवा प्रभारी संस्था प्रमुख को अवकाश लेने के लिए पूर्व की तरह सीजी स्कूल पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा और उसका अनुमोदन भी किया जाएगा। हालांकि, संस्था प्रमुख द्वारा वीएसके ऐप के माध्यम से अवकाश अथवा ओडी लेने पर यह स्वतः स्वीकृत हो जाएगा।

संबंधित संस्था प्रमुख अपने वीएसके ऐप में ‘Teacher on Duty’ अथवा ‘Teacher Leaves’ विकल्प के माध्यम से संबंधित जानकारी देख सकेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, एबीईओ, बीआरसीसी और सीएसी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

विभागीय निर्देश में यह भी कहा गया है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति, अवकाश और ओडी की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के साथ-साथ उसकी निगरानी को अधिक प्रभावी बनाना है।

पत्र की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर, कलेक्टर सरगुजा तथा संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। विभागीय वेबसाइट पर भी आदेश को अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

नए निर्देश के बाद शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को अवकाश या ओडी लेने से पहले सीजी स्कूल पोर्टल और वीएसके ऐप पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि उनकी उपस्थिति संबंधी रिकॉर्ड में किसी तरह की विसंगति न हो।