सूरजपुर ।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से जिला न्यायालय सूरजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के लिए नवनिर्मित आवासीय बंगले तथा न्यायिक अधिकारियों के लिए बनाए गए आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान सरगुजा जिले के पोर्टफोलियो जज पार्थ प्रतीम साहू और सूरजपुर जिले के पोर्टफोलियो जज राधाकिशन अग्रवाल भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूरजपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का, जिला कलेक्टर रेना जमील, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण तथा जिला न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने नवनिर्मित आवासीय भवनों के लिए न्यायिक अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलने से उनके कार्य-परिवेश में सुविधा और सकारात्मकता आएगी। इससे न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में भी सहायता मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नवनिर्मित आवासीय परिसर और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवासीय बंगले के शुरू होने से जिला न्यायालय सूरजपुर के न्यायिक अधिकारियों को सुविधायुक्त आवास उपलब्ध होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का ने मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया।