बिलासपुर-व्यापार विहार भू आबंटन प्रकरण में सोशल मीडिया और अन्य मीडिया समूह में कथित तौर पर रिश्वत और भ्रष्टाचार से जुड़े वीडियों जारी होने पर सहायक कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार देवांगन को निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने निलंबित कर दिया है।

कार्यालय अधीक्षक राजेश देवांगन द्वारा व्यापार विहार भू-आवंटन प्रकरण के संबंध में सोशल मीडिया पर दिए गए वक्तव्य, विभिन्न माध्यमों में प्रसारित समाचार तथा रिश्वत जैसे गंभीर कदाचार की श्रेणी से संबंधित बातचीत के वीडियो सार्वजनिक होने से नगर पालिक निगम बिलासपुर की छवि प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Nitin Nabin new team- भाजपा की नई टीम नितिन नबीन का भव्य आगाज: स्मृति ईरानी की ताकतवर वापसी और 13 उपाध्यक्षों के साथ मिशन 2029 की तैयारी
Nitin Nabin new team- भाजपा की नई टीम नितिन नबीन का भव्य आगाज: स्मृति ईरानी की ताकतवर वापसी और 13 उपाध्यक्षों के साथ मिशन 2029 की तैयारी
Nitin Nabin new team/भाजपा ने नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक विस्तृत सूची जारी की है और ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उक्त घटनाक्रम को प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया है।इसी परिप्रेक्ष्य में निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत श्री राजेश कुमार देवांगन, सहायक कार्यालय अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान श्री देवांगन का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय (विकास भवन), नगर पालिक निगम बिलासपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें प्रचलित नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में छुट्टी और ओडी को लेकर नया निर्देश, VSK ऐप और CG School पोर्टल पर दर्ज करनी होगी जानकारी
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में छुट्टी और ओडी को लेकर नया निर्देश, VSK ऐप और CG School पोर्टल पर दर्ज करनी होगी जानकारी
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों एवं अन्य शैक्षणिक-गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के अवकाश और ओडी (ऑफिशियल ड्यूटी) को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.