रायपुर… महज पांच हजार रुपये की उधारी ने एक 19 वर्षीय युवक की जान ले ली। रकम लौटाने के बहाने उसे रेलवे पटरी के पास बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। युवक की मौत के बाद आरोपियों ने मामले को हादसे का रूप देने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

मृतक की पहचान छोटा अशोक नगर निवासी प्रीतम साहू के रूप में हुई है। 17 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे गोगांव अंडरब्रिज के पास पुरानी रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। शुरुआती तौर पर ट्रेन की चपेट में आने की आशंका थी, लेकिन पुलिस की जांच में कहानी कुछ और निकली।

ये खबर भी पढ़ें…
बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान शुरू
बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान शुरू
सूरजपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिले में मिलावटी और अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए बने खाबो-बने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शरीर पर मिले चोट के निशान, उठे सवाल

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की तो मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने मौत को सामान्य रेल हादसा मानने के बजाय हत्या के संदेह में जांच आगे बढ़ाई। मृतक के संपर्क में रहे लोगों और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों को खंगालने पर पुलिस को अहम सुराग मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला न्यायालय सूरजपुर के नवनिर्मित न्यायिक आवासीय परिसर का उद्घाटन
जिला न्यायालय सूरजपुर के नवनिर्मित न्यायिक आवासीय परिसर का उद्घाटन
सूरजपुर ।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से जिला न्यायालय सूरजपुर के प्रधान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच हजार रुपये को लेकर विवाद

जांच में सामने आया कि प्रीतम ने निखिल ध्रुव को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। रकम वापस नहीं मिलने पर दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था। 16 अगस्त की रात भी इसी रकम को लेकर दोनों में कहासुनी हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आदेश और बदल गई प्रशासन की कमान, 23 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारियां; छह जिलों में नए चेहरे
एक आदेश और बदल गई प्रशासन की कमान, 23 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारियां; छह जिलों में नए चेहरे
नवा रायपुर... छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद निखिल ने प्रीतम को भरोसा दिलाया कि वह रेलवे पटरी के पास एटीएम से रकम निकालकर उसे पैसे दे देगा। इसी बहाने वह प्रीतम को अपने साथ लेकर रेलवे लाइन की ओर चला गया।

मौजूद थे साथी, घेरकर किया हमला

रेलवे पटरी के पास पहुंचने के बाद निखिल के साथ दीपक साहू, नितिन प्रधान उर्फ सोमू और दो नाबालिग भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, सभी ने मिलकर प्रीतम पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया, ताकि मौत को ट्रेन हादसा दिखाया जा सके। इसके बाद सभी मौके से निकल गए। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के बाद टिटलागढ़, ओडिशा की ओर भागे थे।

कैमरों और तकनीकी जांच ने खोली

हत्या की गुत्थी सुलझाने पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदिग्धों से पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया। इन सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का दावा किया है। मामले में गुढ़ियारी थाने में अपराध के तहत बीएनएस की धारा 103(1), 238, 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका को खंगाल रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

पुलिस ने मामले में निखिल ध्रुव, दीपक साहू और नितिन प्रधान उर्फ सोमू को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।