बिलासपुर.. राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। यातायात पुलिस, जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की संयुक्त टीम ने हाईवे किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाते हुए अब तक 45 अवैध निर्माण हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई एक दिन की नहीं, बल्कि लगातार चलने वाला अभियान है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना है। संयुक्त टीम हाईवे पर सुरक्षा मानकों का पालन कराने के साथ-साथ अनधिकृत निर्माण, अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग...बातचीत बंद करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने महिला पर खतरनाक केमिकल छिड़क दिया। नंदिनी नगर थाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यातायात पुलिस ने बताया कि हाईवे किनारे संचालित होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप, पंचर दुकान और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी कि मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े न करें और सुरक्षा मानकों का पालन करें। इसके बावजूद कई स्थानों पर अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण जारी रहा, जिससे सड़क सुरक्षा प्रभावित हो रही थी।

इसी के मद्देनजर पुलिस, प्रशासन, एनएचएआई, परिवहन विभाग, स्थानीय थाना पुलिस और नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान अब तक 45 अवैध निर्माण हटाए जा चुके हैं, जबकि हाईवे के अन्य हिस्सों में भी ऐसे अतिक्रमणों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
रायपुर... छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त शैक्षणिक पदों को अतिथि व्यवस्था से भरने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यातायात पुलिस ने हाईवे किनारे व्यवसाय संचालित करने वालों से अपील की है कि वे सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों और सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
बिलासपुर... “भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?” सेजेस डॉ. बी.आर. अंबेडकर विद्यालय में एक छात्र के इस सवाल ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.