LIVE UPDATE
Bilaspur

चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर सुनवाई.. भूपेश बघेल ने गिरफ्तारी को बताया अवैध.. हाईकोर्ट ने मांगा ईडी-एसीबी से जवाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2200 करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर बिलासपुर हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आर्थिक अपराध शाखा-भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से जवाब तलब किया है। चैतन्य ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए रिहाई और जमानत की मांग की है। अब मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त 2025 को होगी।

जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई के दौरान, चैतन्य के वकील ने दलील दी कि ईडी ने बिना किसी ठोस आधार के उनके मुवक्किल को गिरफ्तार किया है। ईडी ने 18 जुलाई 2025 को चैतन्य को गिरफ्तार कर उन्हें इस घोटाले का “मास्टरमाइंड” बताया था। वर्तमान में वे रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं, जिसे 18 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जेल का खाना खुद खाकर परखी गुणवत्ता, हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने किया वार्षिक निरीक्षण
जेल का खाना खुद खाकर परखी गुणवत्ता, हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने किया वार्षिक निरीक्षण
रायगढ़... छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं रायगढ़ जिले के पोर्टफोलियो जज जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने दो दिवसीय दौरे के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले, चैतन्य और उनके पिता भूपेश बघेल ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन शीर्ष अदालत ने प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा सीधे वहां याचिका दायर करने पर नाराजगी जताते हुए पहले हाई कोर्ट जाने की सलाह दी थी। इसी के बाद चैतन्य ने बिलासपुर हाई कोर्ट में गिरफ्तारी को चुनौती दी।

ईडी का आरोप है कि 2019 से 2022 के बीच राज्य में शराब व्यापार में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं, जिसमें अधिकारियों, नेताओं और कारोबारियों की मिलीभगत सामने आई। अब सभी की नजरें 26 अगस्त को होने वाली सुनवाई पर हैं, जब ईडी और एसीबी अपना पक्ष कोर्ट के सामने रखेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
5 करोड़ की चोरी’ की अफवाह पर एसएसपी रजनेश सिंह का बड़ा खुलासा… सोशल मीडिया का दावा निकला फर्जी
5 करोड़ की चोरी’ की अफवाह पर एसएसपी रजनेश सिंह का बड़ा खुलासा… सोशल मीडिया का दावा निकला फर्जी
बिलासपुर... सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई '5 करोड़ रुपये की चोरी' की खबर आखिरकार अफवाह साबित हुई। बिलासपुर पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close