बिलासपुर… छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक नगरी बिलासपुर के लिए गर्व का एक और सुनहरा अवसर सामने आया है। शहर की बेटी और बहू एंजेल चौकसे ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘Mrs. India International Queen Alluring-2026’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि के साथ एंजेल ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

प्रतियोगिता में विभिन्न देशों से आई प्रतिभागियों के बीच एंजेल ने अपने आत्मविश्वास, प्रभावशाली व्यक्तित्व, भारतीय संस्कृति और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि प्रतिष्ठित ताज उनके नाम हो गया। उनकी यह सफलता वर्षों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर आत्मविश्वास का परिणाम मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
बिलासपुर। सरजू बगीचा में आजाद गणेश उत्सव समिति की ओर से बुधवार को सद्भावना और विशेष सहयोग के लिए शहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खिताब जीतने के बाद एंजेल चौकसे ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं की जीत है जो परिवार और जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को भी जीना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “उम्र कभी भी सफलता की सीमा तय नहीं करती। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और खुद पर विश्वास हो तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है।” उन्होंने महिलाओं से अपने सपनों को कभी न छोड़ने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

एंजेल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति रितेश चौकसे, बेटी विनस चौकसे, माता-पिता, सास-ससुर, प्रशिक्षकों और पूरे परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि अपनों का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा, जिसने हर चुनौती का सामना करने का हौसला दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एंजेल की इस उपलब्धि से बिलासपुर में खुशी की लहर है। सामाजिक, व्यावसायिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताया है। एंजेल ने अपनी इस उपलब्धि को प्रदेश की हर बेटी और महिला को समर्पित करते हुए कहा कि “सपने देखने का अधिकार सभी को है और उन्हें पूरा करने का साहस भी हर किसी के भीतर मौजूद होता है।”

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.