बिलासपुर… चिंगराजपारा स्थित दारूभट्ठी के पास मारपीट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
बिलासपुर...शराब पीने के लिए पैसे मांगे, इनकार मिला तो विवाद बढ़ गया और लोहे के चापड़ से हमला कर दिया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह और थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में विकास याद, निवासी नूतन चौक अटल आवास सरकंडा, मानव ध्रुव, निवासी बहतराई अटल आवास, राहुल गोंड़ और ज्ञान सिंह गोंड़, दोनों निवासी रिकांडो अटल आवास, सरकंडा शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा बिलासपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट कर भय का माहौल बनाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.