जशपुर।माय भारत द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन एन ई एस कॉलेज के सेमिनार हॉल में किया गया था । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एस पी राकेश पटनवार और विशिष्ट अतिथि एन ई एस कॉलेज के प्राचार्य अमरेंद्र सिंह और जिला युवा अधिकारी संकेत मित्तल थे।आठ विधाओं में यहां प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी।

वाद विवाद प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, संगीत एवं रैप प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, स्लैम पोयट्री प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता और रील मेकिंग और लघु फिल्म प्रतियोगिता यह आठ प्रतियोगिताएं मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा आयोजित कराई गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके लिए बच्चों और युवाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के एवं कॉलेज के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी विधाओं में तीन तीन निर्णायक रखे गए थे जिन्होंने निष्पक्ष होकर अपना निर्णय दिया।संकल्प शिक्षण संस्थान के छात्राओं ने भी चार-पांच प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।

जिसमें से चित्रकला प्रतियोगिता में सिमरन भगत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और संगीत एवं रैप प्रतियोगिता में संकल्प की छात्राओं ने प्रथम स्थान तथा नृत्य प्रतियोगिता में भी संकल्प की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता जिला स्तरीय प्रतियोगिता थी इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संकल्प के छात्राओं के साथ इस कार्यक्रम में उनके शिक्षक दीपक कुमार ग्वाला और सीमा गुप्ता भी उपस्थित थे। संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आवश्यक है। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के युवाओं को सभी तरह के नशा से मुक्त होकर अध्ययन का नशा करना होगा तभी वह एक सफल नागरिक बन पाएंगे प्राचार्य अमरेंद्र सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि नशा करना जरूरी है मगर वह नशा सफलता का होना चाहिए।

युवा अधिकारी संकेत मित्तल ने इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई दी और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम माय भारत के द्वारा आयोजित किए जाएंगे इसकी जानकारी भी उनके द्वारा दी गई सभी विजेता बच्चों को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया तथा प्रथम स्थान पर आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहने की बात भी कही गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.