बिलासपुर… शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अशांति फैलाने और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस के अनुसार शहर में अपराध और अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित पेट्रोलिंग और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन और थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के नेतृत्व में सिरगिट्टी पुलिस तथा बीट स्टाफ ने क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की।

ये खबर भी पढ़ें…
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
बिलासपुर। सरजू बगीचा में आजाद गणेश उत्सव समिति की ओर से बुधवार को सद्भावना और विशेष सहयोग के लिए शहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करते मिले छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर विधि अनुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में महेश कुमार निर्मलकर, कुशा आडिज्वाय, पररुराम बंछोर, शुशांत यादव, गौरकरण उर्फ मोनू यादव और परदेशी राम यादव शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और शहर में शांति बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नशाखोरी, अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर विवाद या अशांति फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि ऐसे असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.