बिलासपुर।शासकीय प्राथमिक शाला ज़ंजीराडीह, संकुल रानी गांव, विकासखंड कोटा में शनिवार को विद्यालय के लिए गौरवान्वित का पल रहा। जब जिले के शिक्षा विभाग के आधार स्तंभ  एस. जी.चोपड़े(सहायक संचालक),  पी. दाशरथी (सहायक संचालक)  ए. के. मेहता(सेवानिवृत्त MIS प्रशासक)  आर. के. चारी (सेवानिवृत्त प्राचार्य), एन. एस. राजपूत (सेवानिवृत्त प्राचार्य)  का विद्यालय आगमन हुआ। विद्यालय के बच्चों के लिए आशीर्वाद के रूप में थाली और बिस्किट प्रदान किए। बच्चों में उत्साह का  माहौल रहा, छात्र- छात्राओं में खुशी छा गई।

एस. जी.चोपड़े  ने सभी बच्चों से बात की। गांव व परिवार के बारे में बात की और उनके व्यवसाय की जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया ।
श्री दाशरथी  ने सभी बच्चों को आदरणीय कहकर सम्बोधित करते हुए कहा  कि आज के बच्चे अच्छे से पढ़ लिखकर भविष्य में अच्छे पदों पर आसीन होकर समाज, गांव, जिला व प्रदेश का नाम रोशन कर आदरणीय बनेंगे। अपने प्रधानपाठक व शिक्षक के ज्ञान का लाभ उठा कर आगे बढें।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानपाठक धीरेन्द्र देवांगन ने बताया  कि अधिकतर बच्चे पलायन कर जाते हैं और बीच-बीच में स्कूल आते हैं। इस समस्या पर विचार कर एस.जी.चोपड़े ने  सलाह दी कि  माता- पिता की बैठक लेकर बच्चों को गांव में ही रखने के लिए प्रेरित करें और संभव हो तो ऑनलाइन पढ़ाई कराएं।
इस अवसर पर अतिथिगण ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपण कर हरित विद्यालय हरित छत्तीसगढ़ का  संदेश दिया । बच्चों को सभी पौधे की सुरक्षा और बड़ा करने की जिम्मेदारी भी देकर बोले कि जब भी हम लोगों का आना होगा तो यह पेड़ रहे।

संस्था प्रमुख धीरेन्द्र देवांगन ने अतिथिगण का विद्यालय आगमन और बच्चों को मिले आशीर्वाद के लिए विद्यालय परिवार की तरफ से धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर प्रधानपाठक  धीरेन्द्र देवांगन,शिक्षिका श्रीमती नीलोफर तबस्सुम, SMC अध्यक्ष श्रीमती निरंजनी यादव, सफाई कर्मचारी  रामदुलारे धीवर, रसोइया श्रीमती ललिता शिकारी गांव के नागरिक  बरदानी शिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.