बिलासपुर.. वाहन चालकों को ई-चालान का भुगतान करने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन भुगतान की पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक की है। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि अब वाहन मालिक बिना पुलिस कार्यालय या बैंक के चक्कर लगाए घर बैठे ही ई-चालान शुल्क जमा कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और भुगतान प्रक्रिया भी सरल एवं पारदर्शी बनेगी।

एसएसपी ने बताया कि ई-चालान जमा करने के लिए सबसे पहले मोबाइल या कंप्यूटर में गूगल क्रोम ब्राउज़र खोलें। इसके बाद Next Gen e-Challan पोर्टल खोलकर Pay Challan विकल्प चुनें। फिर Vehicle Number पर क्लिक कर वाहन नंबर दर्ज करें, कैप्चा भरें और Get Details पर क्लिक करें। इसके बाद संबंधित चालान का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
बिलासपर... तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि चालान के सामने दिए गए बॉक्स का चयन कर Pay Now विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Direct to SBI विकल्प चुनें और आगे बढ़ें। भुगतान पृष्ठ खुलने पर UPI Method का चयन कर क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान किया जा सकता है।

एसएसपी ने वाहन चालकों से अपील की है कि भुगतान सफल होने के तुरंत बाद पेज को बंद या बैक न करें। कुछ समय इंतजार करने पर रसीद जनरेट करने का विकल्प दिखाई देगा। रसीद डाउनलोड या प्रिंट करने के बाद ही प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि ऑनलाइन माध्यम से ई-चालान शुल्क जमा करना सुरक्षित, सुविधाजनक और समय बचाने वाला विकल्प है। वाहन चालक निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर आसानी से अपने लंबित चालान का भुगतान कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.