बिलासपुर… शिक्षा विभाग एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला ऐसे शिक्षक की बहाली और पदस्थापना का है, जिस पर मूल्यांकन कार्य के दौरान स्ट्रांग रूम प्रभारी से अभद्रता करने, मूल्यांकन प्रक्रिया बाधित करने तथा एक महिला शिक्षिका को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप लगे थे। विभागीय जांच के बाद शिक्षक पर कार्रवाई हुई, एक वेतनवृद्धि भी रोकी गई, लेकिन अब संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर अश्विनी भारद्वाज के आदेश से उसी शिक्षक को बहाल कर तखतपुर नगर क्षेत्र के स्कूल में पदस्थ कर दिया गया है। इस फैसले ने शिक्षा विभाग में नई बहस छेड़ दी है।

दस्तावेजों के अनुसार, भोलादेव ध्रुव, शिक्षक (एल.बी.), पूर्व माध्यमिक शाला पदमपुर, विकासखंड मुंगेली, को अप्रैल 2026 में निलंबित किया गया था। आरोप था कि उन्होंने मूल्यांकन केंद्र में स्ट्रांग रूम प्रभारी से विवाद कर मूल्यांकन कार्य प्रभावित किया और एक महिला व्याख्याता को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक एवं अमर्यादित संदेश भेजे। विभागीय जांच के बाद उनका जवाब संतोषजनक नहीं माना गया और उन पर एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने की सजा भी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
बिलासपुर...शराब पीने के लिए पैसे मांगे, इनकार मिला तो विवाद बढ़ गया और लोहे के चापड़ से हमला कर दिया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद 16 जुलाई को संयुक्त संचालक शिक्षा अश्विनी भारद्वाज ने निलंबन समाप्त करते हुए उनकी पदस्थापना शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जनपद, तखतपुर में कर दी। वहीं 22 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश भी जारी कर दिया।

यहीं से सवाल उठने लगे हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जिस शिक्षक पर इतने गंभीर आरोप लगे हों, उसकी बहाली के बाद नगर क्षेत्र में पदस्थापना क्यों की गई? चर्चा यह भी है कि जिस विद्यालय में पदस्थापना की गई है, वहां संबंधित पद रिक्त भी नहीं बताया जा रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, भोलादेव ध्रुव का यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी प्रधान पाठक से विवाद, गाली-गलौज और मारपीट के आरोपों के चलते उनके विरुद्ध कार्रवाई हो चुकी थी। ऐसे में बार-बार विवादों में रहे शिक्षक को राहत देने के फैसले पर विभाग के भीतर भी असंतोष की चर्चा है।

संयुक्त संचालक के इस आदेश को लेकर अब शिक्षा विभाग में यह सवाल उठ रहा है कि क्या बहाली के साथ शहर में पदस्थापना विभागीय नीति के अनुरूप है, या फिर इस मामले में विशेष उदारता दिखाई गई? विभाग की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.