LIVE UPDATE
Madhya Pradesh

पारिवारिक विवाद में थानेदार ने खाया जहर.. हालत गंभीर..जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

भोपाल.. राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। उन्हें गंभीर हालत में नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है,। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर है

टीआई के जहर खाने की खबर फैलते ही पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही राजधानी के बड़े पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। देर रात तक अस्पताल के बाहर पुलिस वाहनों की कतार लग गई थी ।

जानकारी के अनुसार, रूपेश दुबे निशातपुरा थाना प्रभारी हैं, जो कोलार इलाके में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं । उन्होंने निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक किराए का मकान भी लिया हुआ था।जहाँ उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने खुद ही अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पत्नी ने स्टाफ की मदद से उन्हें तुरंत नेशनल अस्पताल पहुंचाया।

सूत्रों के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से रूपेश दुबे और उनकी पत्नी के बीच पारिवारिक मतभेद चल रहे थे, जिससे तनाव बढ़ रहा था । पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close