LIVE UPDATE
Madhya Pradesh

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

जानकारी के अनुसार बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 60 वर्षीय रामनारायण पुत्र मोतीलाल वर्मा निवासी संजयनगर, नरसिंहगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में मारुतिनंदन मंदिर के पास स्थित पुलिया पर हुए सड़क हादसे में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 60 वर्षीय रामनारायण पुत्र मोतीलाल वर्मा निवासी संजयनगर, नरसिंहगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक रामनारायण वर्मा शासकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, जिनकी अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि रामनारायण वर्मा शाम के समय बिना बताए घर से निकले थे।

घटना के समय उनके साथ कोई और था या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

Back to top button
close