शादी का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेल— पुलिस ने आरोपी को दबोचा
रिश्ते के नाम पर धोखा—दुष्कर्म और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार”

बिलासपुर..थाना सीपत क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्रलोभन, शोषण और धमकी
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना सीपत में धारा 69 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
आरोपी गिरफ्तार—कानूनी कार्रवाई तेज
मामले में आरोपी सूरज कुमार सोनी, निवासी ग्राम झलमला, थाना सीपत को पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीपत पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।





