LIVE UPDATE
Madhya Pradesh

School holiday: भीषण गर्मी में प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

School holiday/अनूपपु्र, 22 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के बच्चे भी अछूते नहीं हैं।

School holiday/कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार की देर रात्रि एक नया आदेश जारी किया हैं जिसमे 22 -30 अप्रैल 2026 तक कक्षा 5वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी टीआर आर्मो ने जारी आदेश पर कहा है कि जिले में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि होने के कारण शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक के समस्त शासकीय/अशासकीय/केन्द्रीय विद्यालय/सी.बी.एस.ई/ अन्य मान्यता प्राप्त समस्त शालाओं में अध्ययनरत छात्रों के लिए 22 से 30 अप्रैल तक का अवकाश घोषित किया जाता है।

कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए अध्यापन का समय प्रातः 07 बजे 12 बजे तक यथावत रहेगा और शिक्षक विद्यालय में नामांकन, अपार आईडी, साइकिल एवं पुस्तक संबंधी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल में पूर्ण करेंगे।

शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

वहीं मंगलवार को जिले में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Back to top button
close