LIVE UPDATE
Bilaspur

पूर्व सीएम के तांत्रिक .के. के. श्रीवास्तव पर 8 करोड़ की धोखाधड़ी…मृत साथी को ठगा..सिविल लाइन थाना में FIR दर्ज”

बिलासपुर.. छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित नाम और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथित करीबी के.के. श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि श्रीवास्तव ने अपने मृत बिजनेस पार्टनर के परिवार को वादा करने के बावजूद 8 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी नहीं दी, और साथ ही बंधक ज़मीन के एवज में 1 करोड़ रुपए की देनदारी भी नहीं चुकाई।

मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बिलासपुर, ‘भांचा श्रीराम’ के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब
जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बिलासपुर, ‘भांचा श्रीराम’ के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब
बिलासपुर... अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद बिलासपुर में शनिवार को आस्था और श्रद्धा का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूरा मामला क्या है ?

शिकायतकर्ता रत्ना यादव, जो स्व. राजेश यादव की पत्नी हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके पति और के.के. श्रीवास्तव ने मिलकर नर्मदा नगर के पास अमलताश कॉलोनी नामक प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। दोनों ने मिलकर बराबर पूंजी निवेश किया और कॉलोनी के निर्माण व प्लॉट बिक्री का कार्य किया।

13 दिसंबर 2015 को राजेश यादव का निधन हो गया। इसके बाद के.के. श्रीवास्तव ने समाज के प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति में रत्ना यादव से यह वादा किया था कि वह उनके पति द्वारा लगाए गए धन के अनुसार मुनाफे का हिस्सा उनके परिजनों को देंगे। इस बैठक का ऑडियो रिकॉर्ड भी मौजूद है, जो पुलिस को सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जेल का खाना खुद खाकर परखी गुणवत्ता, हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने किया वार्षिक निरीक्षण
जेल का खाना खुद खाकर परखी गुणवत्ता, हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने किया वार्षिक निरीक्षण
रायगढ़... छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं रायगढ़ जिले के पोर्टफोलियो जज जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने दो दिवसीय दौरे के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 जमीन बेचकर कमाया, हिस्सा नहीं दिया

2020-21 में कॉलोनी की जमीन बेचकर श्रीवास्तव ने करीब 8 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन रत्ना यादव और उनके परिजनों को एक रुपया भी नहीं दिया गया।इसके अलावा, कॉलोनी की बंधक जमीन के बदले 1 करोड़ रुपये का भुगतान भी नहीं किया गया, जो रत्ना यादव के परिवार को मिलना था।जब परिवार ने कई बार रकम मांगी, तो श्रीवास्तव ने कभी आधी ज़मीन देने की बात कही, लेकिन फिर कोई वादा पूरा नहीं किया।

 वीडियो और दस्तावेज़ सबूत के रूप में पेश

रत्ना यादव ने बताया कि 13 दिसंबर 2016 को के.के. श्रीवास्तव का एक कर्मचारी प्रशांत धिरी उनके निवास पर आया और कॉलोनी से संबंधित सभी दस्तावेज़ एकत्र किए।
इसके बाद श्रीवास्तव का वाहन चालक सभी दस्तावेज़ लेकर चला गया।
इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, जिसे पुलिस को पुख्ता साक्ष्य के तौर पर सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
5 करोड़ की चोरी’ की अफवाह पर एसएसपी रजनेश सिंह का बड़ा खुलासा… सोशल मीडिया का दावा निकला फर्जी
5 करोड़ की चोरी’ की अफवाह पर एसएसपी रजनेश सिंह का बड़ा खुलासा… सोशल मीडिया का दावा निकला फर्जी
बिलासपुर... सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई '5 करोड़ रुपये की चोरी' की खबर आखिरकार अफवाह साबित हुई। बिलासपुर पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

सिविल लाइन थाना पुलिस ने के.के. श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

क्या बोले पीड़ित के परिजन ?

रत्ना यादव ने कहा,

“हमने श्रीवास्तव पर भरोसा किया था। उन्होंने सार्वजनिक रूप से वादा किया, पर न लाभ दिया, न ज़मीन, न पैसा। अब कानून से उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा।”


 सत्ता और व्यवसाय का गठजोड़

इस पूरे मामले ने सत्ता और व्यवसाय के गठजोड़ की परतों को एक बार फिर उजागर किया है। जहां एक तरफ केके श्रीवास्तव की ईडी जांच में पहले से ही भूमिका संदिग्ध है, वहीं अब आम लोगों और मृत साथियों के परिजनों से धोखाधड़ी के आरोप ने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close