बिलासपुर…वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ बिलासपुर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आईटीएमएस  कैमरों की मदद से निगरानी बढ़ाते हुए अब तक 2621 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों को किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में शहरभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। विशेष रूप से वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर आईटीएमएस कैमरों की निगरानी और अधिक पैनी कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘फार्म हाउस’ से ‘इंटरप्राइजेस’ तक करोड़ों का लेनदेन! 2.32 करोड़ की रकम ने खड़े किए बड़े सवाल
‘फार्म हाउस’ से ‘इंटरप्राइजेस’ तक करोड़ों का लेनदेन! 2.32 करोड़ की रकम ने खड़े किए बड़े सवाल
बिलासपुर/तखतपुर... साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए घुमाने वाले नेटवर्क की तलाश में बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोबाइल में उलझे चालक बन रहे हादसों की वजह

यातायात पुलिस के अनुसार, सबसे अधिक लापरवाही युवाओं में देखने को मिल रही है। कई चालक वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते, चैटिंग करते या कान में ईयरबड और ईयरफोन लगाकर सड़क पर चलते हैं। इससे उनका ध्यान भटकता है और गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
पाला बदला, पहचान नहीं! कांग्रेस के यूथ चुनाव में भाजपा नेत्री साहू की ‘वोट की फरियाद’, कथित ऑडियो वायरल; सियासत में हलचल
पाला बदला, पहचान नहीं! कांग्रेस के यूथ चुनाव में भाजपा नेत्री साहू की ‘वोट की फरियाद’, कथित ऑडियो वायरल; सियासत में हलचल
बिलासपुर...कांग्रेस में विधानसभा स्तर के यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। बिल्हा विधानसभा में अध्यक्ष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 21(25) के तहत वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

आपातकालीन सेवाओं में भी बनती है बाधा

ये खबर भी पढ़ें…
खपरगंज हिंसा में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सुहैल खान गिरफ्तार, नागपुर से लौटते ही पुलिस ने दबोचा
खपरगंज हिंसा में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सुहैल खान गिरफ्तार, नागपुर से लौटते ही पुलिस ने दबोचा
बिलासपुर...खपरगंज में हुए बवाल के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। हिंसक झड़प के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यातायात पुलिस ने बताया कि मोबाइल में व्यस्त चालक कई बार एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पेट्रोल-डीजल, गैस, टोइंग वाहन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को रास्ता देने में भी चूक जाते हैं, जिससे गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।

पीए सिस्टम से भी लगातार किया जा रहा जागरूक

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों पर अब सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 63 हजार नए वाहन बढ़े, अनुशासन की जरूरत

यातायात पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में बिलासपुर में करीब 63 हजार नए वाहन सड़कों पर जुड़े हैं। लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रत्येक वाहन चालक के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना पहले से अधिक जरूरी हो गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें और यातायात अनुशासन का पालन कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।