CG Police Transfer/सरगुजा/ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 11 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में छह निरीक्षक, दो उप निरीक्षक और तीन सहायक उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है।

सीतापुर थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक अखिलेश सिंह को अंबिकापुर कोतवाली का नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि अंबिकापुर कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा को गांधीनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Police Transfer/लुण्ड्रा थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल को सीतापुर थाना प्रभारी बनाया गया है। अंबिकापुर शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को देखते हुए यह फेरबदल महत्त्वपूर्ण हैं लेकिन जिन अधिकारियों को जबाबदारी दी गई है कि उनके समक्ष भी कानून व्यवस्था तथा शांति सुरक्षा के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

जिन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें निरीक्षक प्रदीप जायसवाल थाना प्रभारी लुण्ड्रा को थाना प्रभारी सीतापुर,निरीक्षक राजेश खलखो थाना प्रभारी दरिमा को रक्षित केन्द्र अंबिकापुर, निरीक्षक मनोज प्रजापति थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर को रक्षित केन्द्र अंबिकापुर, निरीक्षक असफाक अहमद को रक्षित केन्द्र अंबिकापुर से थाना प्रभारी लुण्ड्रा नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर के कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक शशिकांत सिन्हा थाना प्रभारी अंबिकापुर को थाना प्रभारी गांधीनगर बनाया गया है। निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव को रक्षित केन्द्र अंबिकापुर से थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर, उप निरीक्षक अखिलेश सिंह थाना प्रभारी सीतापुर को थाना प्रभारी अंबिकापुर, उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह को रक्षित केन्द्र अंबिकापुर स्व थाना गांधीनगर,सहायक उप निरीक्षक लिनुस को थाना उदयपुर से रक्षित केन्द्र अंबिकापुर,सहायक उप निरीक्षक परशु राम को थाना लखनपुर से सम्बद्ध रीडर-दो पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर तथा सहायक उप निरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केन्द्र अंबिकापुर से थाना लखनपुर पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.